केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव:विकास और संगठन पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सागर सांसद श लता वानखेड़े ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति की गहन जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में जिले के विकास कार्यों, आगामी संगठनात्मक योजनाओं और भाजपा के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय नेताओं ने स्थानीय संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
इस मुलाकात को जिले के राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन की रणनीति को नई दिशा मिल सकती है।