काम की खबर: रात ही जल संग्रह करें! 01 नवंबर को 4 घंटे बंद रहेगा भरतादेव प्लांट, इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
छिंदवाड़ा के नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है कि कल शुक्रवार, 01 नवंबर 2025 को शहर के एक बड़े हिस्से में जलापूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा आवश्यक विद्युत लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण भरतादेव जलप्रदाय प्लांट कल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा।
इस निर्धारित अवधि में पंपिंग कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा, जिससे निम्नलिखित वार्डों और क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी:
प्रभावित क्षेत्र: इमलीखेड़ा, छोटी बाजार, खिरकापुरा, पातालेश्वर, शनिचरा बाजार क्षेत्र, नई आबादी।
प्रभावित वार्ड: वार्ड क्रमांक 35, 17, 18, 19 एवं 20।
नागरिकों से अपील: असुविधा से बचने के लिए नागरिकों से अपील की जाती है कि वे आज रात (31 अक्टूबर) ही पर्याप्त मात्रा में जल का संग्रह कर लें। मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा होने पर शाम 4 बजे के बाद जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
