कांग्रेस भवन में सम्पन्न हुई शहर कांग्रेस की आवश्यक बैठक
कांग्रेस भवन में सम्पन्न हुई शहर कांग्रेस की आवश्यक बैठक
संगठनात्मक विषयों को लेकर की गई चर्चा
छिन्दवाड़ा:- शहर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक शनिवार को स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक को कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया इस दौरान उपस्थित शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन में और अधिक मजबूती लाने हेतु आवश्यक सुझाव रखे साथ ही संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी दिवसों में किये जाने वाले आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पृथक-पृथक जिम्मेदारियां सौंपी गई। आयोजित बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी ने सम्बोधित करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मंच संचालन शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पप्पू यादव के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन कांग्रेस नेता दिगम्बर ठाकरे ने किया। आयोजित बैठक में शहर कांग्रेस सहित नगर निगम ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।