कांग्रेस ने टैक्स वृद्धि का किया विरोध:अंतिम यात्रा निकाली: पुन:MIC में रखने की मांग

आज नगर निगम द्वारा टैक्स बढ़ाने के फैसले के खिलाफ को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी, पार्षद दल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से रैली की शक्ल में निकले और निगम कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नगर निगम की अंतिम यात्रा निकाली। कार्यकर्ता अर्थी को कंधा देते नज़र आए और शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने हंडी पकड़ी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि निगम ने गरीब जनता पर टैक्स का असहनीय बोझ डाल दिया है। जनता पहले से महंगाई से परेशान है, ऊपर से टैक्स वृद्धि उनकी कमर तोड़ रही है। उन्होंने निगम अधिकारियों से बाहर आकर जवाब देने और टैक्स वापसी का आश्वासन देने की मांग की। करीब दो घंटे चले इस आंदोलन के बाद असिस्टेंट कमिश्नर कमलेश निर्गुणकर को ज्ञापन सौंपा गया।

  1. निगम अध्यक्ष सोनू मागो ने निगम को घेरते हुए कहा कि टैक्स तो बढ़ा दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर शहरवासियों को कुछ नहीं मिल रहा। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ती है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष हर्षा अंबर दाढ़े ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय कमलनाथ ने साफ निर्देश दिए थे कि जनता पर टैक्स का बोझ न डाला जाए, लेकिन भाजपा की नगर सरकार ने MIC में बिना सहमति टैक्स प्रस्ताव पास कर लोगों की जेब पर सीधा डाका डाला है।

विरोध रैली में दिखा गुस्सा

कांग्रेसजनों की रैली राजीव गांधी भवन से शुरू होकर फव्वारा चौक और कलेक्ट्रेट मार्ग से होते हुए निगम कार्यालय पहुंची। इस दौरान जमकर भाजपा विरोधी नारेबाजी हुई और कार्यकर्ताओं ने टैक्स वृद्धि के खिलाफ तख्तियां भी लहराईं। रघुपति राघव राजा राम की धुन पर नगर निगम की अर्थी निकाली गई, जिसने विरोध को और प्रभावशाली बना दिया।

टैक्स वृद्धि के बिंदु

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम ने अचानक टैक्स की दरों में कई गुना इजाफा कर दिया है।कचरा गाड़ी शुल्क अब ₹1200 लगाया गया है, जबकि पहले यह नहीं था।जलकर ₹175 से बढ़कर ₹260 कर दिया गया।

प्रॉपर्टी टैक्स में 20 प्रतिशत की वृद्धि।

अन्य करों में भी भारी इजाफा।

कांग्रेस का कहना है कि इस प्रस्ताव को पुनः MIC में लाकर विचार किया जाए और जनता को राहत दी जाए।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, निगम अध्यक्ष सोनू मांगो, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े, रिक्कू नैयर, जय सक्सेना,, मुकेश उपाध्याय, सचिन वानखड़े, आकाश मोखलगाय, वेदांत दूबे,अजय सिन्हा, पिचू बैस,अंबर दाढ़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।