कल पानी का संकट! धरम टेकड़ी की मेन पाइपलाइन टूटी; शहर के बड़े हिस्से में नहीं आएगा पानी
छिंदवाड़ा। (27 अक्टूबर 2025, सोमवार) छिंदवाड़ा शहर के कई हिस्सों में कल यानी 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को जलप्रदाय बाधित रहेगा। धरम टेकड़ी प्लांट की 400 एमएम मेन राइजिंग लाइन में कालीबाड़ी रोड के पास बड़ा लीकेज हो गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य मंगलवार को किया जाएगा।
मरम्मत कार्य के चलते, मोक्षधाम, बीटीआई टंकी, खजरी टंकी, हाउसिंग बोर्ड, सर्किट हाउस टंकी, देहात थाना टंकी समेत कुल 12 से अधिक जलप्रदाय केंद्रों से जुड़ी आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होगी।
ये क्षेत्र और वार्ड रहेंगे प्रभावित:
क्षेत्र: मोक्षधाम, बीटीआई, खजरी, आर्केंस, वृद्धा आश्रम, जलतरंग, हाउसिंग बोर्ड, भायेदे कॉलोनी, सर्किट हाउस, परतला, पोआमा और देहात थाना से जुड़ी टंकियों के उपभोक्ता।
वार्ड: वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 45, 47 और 48।
नागरिकों से अपील: स्थानीय प्रशासन ने निवासियों से अपील की है कि वे जल का उपयोग अत्यंत संयम से करें और आवश्यकतानुसार जल का भंडारण आज ही कर लें। असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।
