कल इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल
कल इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल
ख़बर छिन्दवाड़ा:म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग अंतर्गत 33/11 के.व्ही. एल.टी. लाईन एवं विद्युत उपकरणों के मानसून के बाद रख-रखाव कार्य के कारण 05 नवंबर मंगलवार को छिंदवाड़ा शहर संभाग के सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रात: 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत खापाभाट उपकेन्द्र 11 के.व्ही. नई आबादी फीडर एवं फीडर कोड-7079, (ट्रांसफार्मरों की संख्या 34, लंबाई 6.14 कि.मी.),
प्रभावित क्षेत्र :-
पीजी कॉलेज, इन्द्रपुरी, नरसिंहपुर नाका, नई आबादी, हलदुलकर, जैन मंदिर, सिवनी प्राणमोती रोड, गणेश कॉलोनी, संकटमोचन, होटल अभिमन्यु, खुशी रजवाडा लॉन, स्टेट बैंक कॉलोनी, गिरजादेवी कॉलोनी, कन्या शिक्षा परिसर, पॉलिटेक्निक कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, एसपी ऑफिस, श्रीवास्तव कॉलोनी, रामबाग, इंदिरा नगर ए श्रीवास्तव कॉलोनी, कृष्णा मंदिर, पूजा शिवि लॉन, सिवनीप्राणमोती आदि से संबंधित सभी क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है । बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं।
