कमलनाथ ने कहा – हर्रई टी आई बीजेपी बिल्ला लगाकर कर रहे है ड्यूटी,कमलेश शा पर भी निशाना साधा

आज हर्रई में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पुलिस पर निशाना साधा।कमलनाथ ने कहा कि मैने जनता और कार्यकर्ताओं की से पुलिस की शिकायत सुनी।मै तो पुलिस वालो को कहता हूं अपनी वर्दी की इज्जत कीजिए।सबसे पहले आप जनता की सेवा करते हुए सबसे पहले आप वर्दी की इज्जत कीजिए।मैने बात सुनी टी आई की ,ये टी आई है कहां है।टी आई कान खोलकर सुन लीजिए।कितने दिन आपकी वर्दी रहेगी आगे का समय भी आएगा। कोई होते है जो जेब में बिल्ला लेकर चलते है और कुछ बीजेपी का बिल्ला जेब में लेकर चलते है। यहां के टी आई ने तो बीजेपी का बिल्ला ऊपर ही लगाकर रख लिया है।

 

देश में मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा भ्रष्ट प्रदेश

 

कमलनाथ ने कहा कि आज पूरे देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है तो मध्यप्रदेश में है। बीज और कीटनाशक के दाम बढ़ रहे है लेकिन फसलों के दाम नहीं बढ़ रहे। बेरोजगारों और महंगाई बढ़ रही है।पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है।

 

अमरवाड़ा एम एल ए पर कमलनाथ ने साधा निशाना

 

कमलनाथ ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले MLA शा पर निशाना साधा। कमलनाथ ने अमरवाड़ा के बीजेपी MLA के इतिहास के आप सभी गवाह है।इनके परिवार की मैने हमेशा मदद की।