कमलनाथ के गढ़ में राष्ट्रीय संगठन का हस्तक्षेप: नाथ की गैरमौजूदगी में पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर कार्यक्रम में शामिल होंगे

कमलनाथ की गैर मौजूदगी में कामदार महापूजा कर्मा नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल

कमलनाथ की गैर मौजूदगी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर कमलेश्वर कार्यक्रम में शामिल होंगे।  छिंदवाड़ा में शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर एवम पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पोला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। गोंडी  ट्राइबल सोसायटी द्वारा  कामदार महापूजा एवम कर्मा नृत्य महोत्सव में कमलेश्वर पटेल शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि कई दशकों में पहली बार देखा जा रहा है कि नाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा में कमलनाथ की गैरमौजूदगी में कांग्रेस के बड़े नेता किसी कार्यक्रम में शामिल होगे। राजनैतिक जानकारों का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कमलनाथ और गांधी परिवार में दूरियां बढ़ गई है। अमरवाड़ा विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कमलनाथ से ज्यादा चुनाव में सक्रिय दिखाई दिए थे। हालाकि अमरवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस के धीरन शाह इवनाती मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।                                                            पटेल शाम 6 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे।                               कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर एवम पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल टिमरनी के मकड़ाई से कार द्वारा शाम को छिंदवाड़ा पहुचेंगे। शाम 6 बजे पोला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।