कन्हान की महादेवपुरी, मोभारी, तानसी भूमिगत खदानें बंद करने एवं कन्हान क्षेत्र को समाप्त करने की साजिश के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौपा
वे.को.लि. एबंधन इस बैंच कन्हान की महादेवपुरी, मोभारी, तानसी भूमिगत खदानें बंद करने एवं कन्हान क्षेत्र को समाप्त करने की साजिश के विरोध में हड़ताल की और आन्दोलन की चेतावनी दी।
उपरोक्त विषयांतर्गत भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, म.प्र., पेंच-कन्हान विश्वकर्मा भवन परासिया कार्यालय में पेंच-कन्हान क्षेत्र के मान्यता प्राप्त श्रम संगठन बी.एम. एल., इष्टक, एच.एम.एस., एटक, सीटू के पदाधिकारियों की बैठक दिनाँक 10/09/2023 को सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वे.को.लि. प्रबंधन के द्वारा श्रम संगठन से चर्चा किये बगैर पेंच क्षेत्र की महादेवपुरी एवं कव्हान क्षेत्र की मोआरी, तानसी माईन को वन एवं पर्यावरण की अनापत्ति नहीं मिल पाने के कारण उक्त खदानों में कार्यरत मैनपावर को अन्य माईन में स्वानांतरण करने की तैयारी की जा रही है जिससे यह प्रतीत होता है कि कन्हान क्षेत्र को समाप्त करने की भी प्रबंधन द्वारा साजिश की जा रही है। जिसका संयुक्त मोर्चा द्वारा विरोध करते हुये पेंच-कन्हान दोनों क्षेत्रों में निम्नानुसार आन्दोलनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।को विशेष रैली निकाल कर कलेक्ट्रेड में ज्ञापन सौंपा ।