ATM कार्ड बदला,10 मिनिट में ₹ 80,000 निकाले:शिकायत दर्ज
छिंदवाड़ा। शहर के मोहन नगर निवासी दिलीप सूर्यवंशी से धोखाधड़ी कर एक अज्ञात युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपए निकाल लिए। घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सरोवर बस स्टैंड स्थित एसबीआई एटीएम में हुई।
पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह एटीएम से पैसे निकालने गया था, तभी एक युवक ने बहाने से उसका ध्यान भटकाया और कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद खाते से रुपए निकाले जाने का संदेश मोबाइल पर आया, जिससे धोखाधड़ी का पता चला।
दिलीप सूर्यवंशी ने बताया कि उनके खाते का अंतिम चार अंक 2925 है और घटना के समय पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक की गतिविधियां कैद हो गईं हैं। उन्होंने फुटेज और फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं।
पीड़ित का कहना है कि इसी तरह की घटनाएं पहले भी शहर में हो चुकी हैं और संभवतः यही आरोपी पहले भी वारदातें कर चुका है। उन्होंने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
