उमरेठ:जमीन पर सो रही किशोरी को सांप ने डसा,अस्पताल में टूटा दम
उमरेठ के ग्राम बीचकवाड़ा में बुधवार रात एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां जमीन पर सो रही 15 वर्षीय किशोरी की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरुषी यादव, पिता भारत यादव, रात के भोजन के बाद घर में जमीन पर सो रही थी। आधी रात के समय उसे सांप ने डस लिया।
परिजनों ने आरुषी की बिगड़ती हालत देख तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे सुबह करीब साढ़े चार बजे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
