इजराइल ने हिज़ुबल्लाह चीफ़ का किया ख़ात्मा

इजराइल ने हिज़ुबल्लाह चीफ़ का किया ख़ात्मा

एक दिन पहले हिजुबल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला हुआ था।इजरायल लगातार हिजबुल्लाह आतंकियों को निशाना बनाते हुए उनके ठिकानों पर एयर स्ट्राइक उसे तबाह कर रहा है।इस बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है कि हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को मार गिराया है इजारयली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अब हसन नसरल्लाह दुनिया में आतंक नहीं फैला पाएगा।हसन नसरल्लाह 32 साल से संगठन को चीफ था।

इजरायली सेना ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले हिजुबल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया था, जहां हसन नसरल्लाह भी मौजूद था। शुक्रवार को बड़ा मोड़ आया, जब इजरायल ने बेरुत स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को हवाई हमले से निशाना बनाया। इजरायली सेना ने शनिवार को पुष्टि की कि हमले में हिजबुल्ला चीफ नसरुल्ला मारा गया।

वहीं, एक अन्य पोस्ट में इजरायली सेना ने हुजबुल्ला के अब तक मारे गए कमांडरों और नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि कैसे उसने एक-एक करके आतंकवादी संगठन के नेतृत्व को खत्म कर दिया। साथ ही सेना ने संकेत दिया कि उसका अगला निशाना हिजबुल्ला के बदर यूनिट का कमांडर अबु अली रिदा हो सकता है।