आतिशी होगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
आतिशी होगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।वह अरविंद केजरीवाल के सीएम पद त्याग ने के बाद से दिल्ली में नए सीएम की चर्चा पिछले 2 दिनों से जोरों से है आज इसका निर्णय हो गया अब अरविंद केजरीवाल के जगह आतिशी दिल्ली सरकार का कार्यभार संभालेंगी।खुद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था।
आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया है।सभी विधायकों ने खड़े होकर इस प्रस्ताव को स्वीकार किया।सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा। आतिशी विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी विधानसभा का विशेष सत्र 26 से 27 सितंबर को होगा।आप को बता दे की दिल्ली में यह तीसरी महिला मुख्यमंत्री होगी इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है।
कौन है आतिशी – आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी केजरीवाल की कैबिनेट में शामिल थीं और उनके पास शिक्षा, पीडब्ल्यूडी जैसे 13 अहम पोर्टफोलियो थे।आतिशी को केजरीवाल का भरोसेमंद माना जाता है।