आज दीपावली पर कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त ?
आज दीपावली पर कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त ?
आज दीपावली का शुभ पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर घरों और आंगन को रोशनी और दीप से सजाया जाता है और सूर्यास्त के पश्चात यानी प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी,की पूजा होती है। साथ ही गणेश जी और धन के देवता कुबेर के पूजा का विधान है।ऐसी पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं माँ लक्ष्मी को दरिद्रता बिलकुल पसंद नहीं इस लिए सभी लोग माँ के आगमन के पूर्व घरों में साफ-सफाई, पूजा-पाठ और मंत्रोचार होता है, वहां पर निवास करने लगती हैं। इसलिए दिवाली की शाम महालक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस बार दीपावली पर क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त। कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर, गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट पर होगी और समापन तिथि 01 नवंबर को शाम को 06 बजकर 16 मिनट पर रहेगी, फिर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।
31 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन विशेष फलदायी होगा।
महानिशीथ काल का पूजन मुहूर्त- 31 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 39 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक होगा
