आज दशहरा,क्यों की जाती इस दिन शमी पौधें की पूजा जानिये
आज दशहरा,क्यों की जाती इस दिन शमी पौधें की पूजा जानिये
दशहरे का महापर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानकर मनाया जाता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार आज के दिन भगवान राम और शस्त्र की विशेष रूप से पूजा की जाती है।साथ ही साथ आज के दिन शमी, वाहन, जया और विजया देवी की पूजा का भी विधान है
विजय के इस पर्व पर न सिर्फ भगवान राम की पूजा और रावण का दहन होता है
पौराणिक मान्यता अनुसार सिर्फ शमी का पौधा सभी दुखों को दूर करने वाला सुख-सौभाग्य और विजय का दिलाने वाला होता है।इस दिन शमी पौधे की पूजा करने पर कई गुना फल की प्राप्ति मानी होती है हिंदू मान्यता के अनुसार यह पौधा शनि दोष दूर करके और आने वाली बाधाओं से इंसान को बचाता है।मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति दशहरे पर इसकी पूजा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
आइए जानते हैं कि इस साल विजयादशमी पर कौन से शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं
दशहरा 12 अक्टुम्बर को मनाया जायेगा इस बार दशहरा सर्वाथ सिद्ध योग का समय और श्रवण सिद्ध योग का संयोग रहेगा और इससे यह विशेष अवसर बन जाता है सर्वाथ सिद्ध योग 12 अक्टुम्बर सुबह 5:25 मिनिट से प्रारम्भ होकर 13 अक्टुम्बर सुबह 4:37 मिनिट तक रहेगा वही इस ही समय श्रवण सिद्ध योग भी रहेगा जो पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है दशहरे के दिन पूजा का शुभ मूर्त दोपहर 2:02 मिनिट से शुरू हो कर 2:49 मिनिट तक रहेगा इसमें आप शुभ कार्य कर सकते साथ ही शस्त्र पूजन भी इस मूर्त पर किया जा सकता है ।रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है इस लिए रावण दहन का समय शाम 5:53 मिनिट से 7:27 मिनिट तक रहेगा।
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।