बुधवार को छिंदवाड़ा के इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल: रखरखाव कार्य हेतु 15 अक्टूबर को 5 घंटे तक बंद रहेगी आपूर्ति
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPMKVVCL) ने छिंदवाड़ा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को मानसून पश्चात विद्युत लाइनों और उपकरणों के सुधार तथा रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह शटडाउन दो मुख्य फीडरों पर अलग-अलग समय पर लिया जाएगा:
1. शहर वितरण केंद्र (11 के.व्ही. प्रथम विहार):
समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक (कुल 5 घंटे)
प्रभावित क्षेत्र: डॉ. महाजन, जैन मंदिर, श्रीराम कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, भारत मंगल भवन, टी.आई.टी., गुरैया नाका, शुक्ला ग्राउंड, निगम ऑफिस, साउथ सिविल लाइन, बालाजी हॉस्पिटल, राज नगर, चौकसे कॉलोनी, प्रथम विहार कॉलोनी, देवरे कॉलोनी आदि।
2. ग्रामीण वितरण केंद्र (11 के.व्ही. लिंगा फीडर):
समय: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (कुल 5 घंटे)
प्रभावित क्षेत्र: श्रद्धा नगर, अंबेडकर नगर, रानी कोठी, राज नगर, प्रज्ञा पुरम, संचार कॉलोनी, शंकर नगर, गौरैया रोड सब्जी मंडी, बीबीसी कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, दादा जी नगर, डीलएस होम्स कॉलोनी, वर्धमान सिटी, पाठा ढाना बस्ती, सपना चौक, हाथी गोटा, सुरभि कॉलोनी आदि।
नोट: विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति को देखते हुए प्रस्तावित समय अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की विद्युत शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
