आज कौन सी देवी की होती है पूजा ,राशिफल और राहुकाल जानिए
बुधवार 24 सितंबर 2025 को आश्विन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। सूर्योदय सुबह 6:29 बजे और सूर्यास्त शाम 6:31 बजे होगा। चित्रा नक्षत्र शाम 4:16 बजे तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र प्रारंभ होगा। राहुकाल दोपहर 12:30 से 2:01 बजे तक रहेगा तथा दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा।
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो मां चंद्रघंटा को समर्पित है। मान्यता है कि इनके पूजन से मणिपुर चक्र जाग्रत होता है और जीवन की कठिनाइयाँ समाप्त होती हैं। कल चौथे दिन माता कूष्मांडा की आराधना की जाएगी, जो रोग और शोक दूर करने वाली मानी जाती हैं।
🐐 मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण होंगे। व्यवसाय में निवेश से बचें, केवल योजनाएँ बनाना लाभकारी होगा। पैतृक संबंधों से आकस्मिक लाभ मिल सकता है। स्त्री पक्ष से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट रहेगी पर कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
🐂 वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सुबह से इच्छाएँ पूरी करने में कठिनाई होगी, पर दोपहर बाद अधिकांश काम सफल होंगे। मेहनत से धन लाभ होगा, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। घर के बुजुर्गों से प्रेरणा मिलेगी। लंबी यात्रा से बचें, सेहत खराब हो सकती है। वाणी की मधुरता नए संबंध बनाने में मदद करेगी।
👫 मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिन की शुरुआत में धन लाभ की संभावना है, लेकिन लापरवाही से अवसर हाथ से निकल सकते हैं। दोपहर बाद भागदौड़ रहेगी, अंततः संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग आलस्य से कार्यस्थल पर अव्यवस्था पैदा कर सकते हैं। खानपान संयमित रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
🦀 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भागदौड़ और तनाव से भरा रहेगा। पुरानी बातों को लेकर विवाद संभव है। धन संबंधी काम फिलहाल टालें। नौकरी में मेहनत का फल अपेक्षा अनुसार नहीं मिलेगा। विवेकहीन व्यवहार से हास्य का पात्र बन सकते हैं। परिवार के साथ संभलकर बातचीत करें।
🦁 सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सुबह आर्थिक मामलों में निराशा मिलेगी, पर दोपहर बाद मेहनत का फल मिलेगा। पुराने संबंधों से अचानक धन लाभ संभव है। सहकर्मियों से मतभेद रह सकते हैं, लेकिन तालमेल बना लेंगे। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा और सेहत सामान्य।
👩 कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन का पहला भाग सुखद रहेगा लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियाँ बिगड़ सकती हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर कलह हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। धन की आमद के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। मानसिक तनाव अधिक रहेगा।
⚖️ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सुबह का समय हानिकर रहेगा, इसलिए आवश्यक कार्य दोपहर बाद ही करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा। बुजुर्गों की बातों का सम्मान करें। धन लाभ कम रहेगा लेकिन भविष्य में लाभ की संभावनाएँ मजबूत होंगी। परिवार में धैर्य से काम लेना होगा।
🦂 वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन मिश्रित परिणाम देगा। पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र पर लाभ होगा। लेकिन गलत निर्णय आर्थिक नुकसान करा सकते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। परिजनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मामूली नरम रहेगा। नौकरी में आपके कार्यों की सराहना होगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
🏹 धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सुबह की योजनाएँ सफल होंगी, लेकिन अतिआत्मविश्वास नुकसान करा सकता है। भावुक स्वभाव आर्थिक हानि दिला सकता है। दोपहर बाद हर कार्य में जोखिम रहेगा। प्रतिस्पर्धा से अधिक अपने निर्णयों पर संदेह रहेगा। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे। सेहत शाम को बिगड़ सकती है।
🐊 मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में योगदान से सम्मान बढ़ेगा। धन की आमद निश्चित है, संध्या बाद अतिरिक्त लाभ भी संभव है। कार्यक्षेत्र पर विरोधी कम रहेंगे, लेकिन पैतृक मामलों में विवाद हो सकता है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
🍯 कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत में सुधार होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी चंचल रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा, आय-व्यय बराबर रहेगा। परिवार में छोटी नोकझोंक हो सकती है। व्यवहार में मधुरता से अटके काम बन जाएंगे। बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा।
🐳 मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, सावधानी जरूरी है। तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। प्रियजनों से मनमुटाव संभव है। आर्थिक मामलों को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, विवादों से दूरी बनाएँ। धर्म और आध्यात्म में मन लगाएँ, मानसिक शांति मिलेगी।