आज का पंचांग और राशिफल — 11 अगस्त 2025, सोमवार

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया लग जाएगी। नक्षत्र शतभिषा दोपहर 1 बजे तक और फिर पूर्वभाद्रपद रहेगा। अयन दक्षिणायन, ऋतु वर्षा।
पंचक चल रहा है, जो 14 अगस्त सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगा। कल बहुला चतुर्थी, कजरी तीज और मंगलवारी संकष्ट चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार द्वितीया को छोटा बैंगन या कटेहरी का सेवन वर्जित है।

राहुकाल सुबह 7 बजकर 53 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। आज यात्रा के लिए पूर्व दिशा अशुभ मानी गई है। सूर्योदय 6 बजकर 17 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा।

अब बात राशियों की —
मेष राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है, वृष राशि को धार्मिक यात्रा के योग, मिथुन का दिन आराम भरा, जबकि कर्क राशि को सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। सिंह राशि के लिए दिन मनोरंजन में बीतेगा, कन्या राशि को अधिक खर्च तो होगा पर आय भी बनी रहेगी। तुला को घरेलू कार्यों में व्यस्तता, वृश्चिक को कलह से बचने की सलाह। धनु को जिद छोड़नी होगी, मकर के लिए व्यस्तता के साथ शाम घूमने-फिरने में कटेगी। कुंभ राशि को समय पर काम निपटाने की जरूरत, और मीन राशि के लिए नए कार्यों से दूरी ही लाभकारी होगी।