अवैध रूप से संचालित हेल्थ केयर पैथोलॉजी एवं सोनारे हास्पिटल में कलेक्शन सेंटर को किया गया सील
अवैध रूप से संचालित हेल्थ केयर पैथोलॉजी एवं सोनारे हास्पिटल में कलेक्शन सेंटर को किया गया सील
अवैध रूप से संचालित हेल्थ केयर पैथोलॉजी एवं सोनारे हास्पिटल में कलेक्शन सेंटर को किया गया सील
ख़बर छिन्दवाड़ा: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला छिन्दवाड़ा के निर्देश पर आज हेल्थ केयर पैथोलॉजी एवं सोनारे हास्पिटल में कलेक्शन सेंटर के नाम से अवैध रूप से संचालित केयर पैथालोजी लैब को किया सील शासन के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में जांच दल द्वारा हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब नरसिंहपुर रोड एचडीएफसी बैंक के बाजू में छिंदवाड़ा का औचक निरीक्षण किया किया जाने पर यह पैथोलोजी लैब अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।
पूर्व में भी इस पैथोलॉजी लैब का संचालन पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति एवं अप्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा संचालित किया जाना पाया गया था जिस कारण से इस पैथोलॉजी लैब का पंजीयन निरस्त कर दिया गया था इसके बावजूद भी लैब संचालक द्वारा पैथोलॉजी लैब का संचालित किया जा रहा था जिसे आज दिनांक 11 नवम्बर 2024 को जांच दल द्वारा सील कर दिया गया है तथा सोनारे हास्पिटल के चतुर्थ तल में कलेक्शन सेंटर के नाम से अवैध रूप से संचालित केयर पैथालॉजी लैब को भी टीम द्वारा सील किया गया।