अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। नरेंद्र मोदी ने बधाई दी
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। नरेंद्र मोदी ने बधाई दी
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के बीच मुकाबला था। वोटिंग के बाद मतगणना में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के लिए जरूरी 270 वोटों का आंकड़ा पार कर लिया है।
अमेरिका में जनसंख्या के आधार पर राज्यों को इलेक्टोरल कॉलेज के वोट दिए जाते हैं। कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक इलेक्टोरल वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है।
इस जीत पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X में पोस्ट पर ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई दी है और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।पीएम मोदी ने X पर लिखा, मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दिल से बधाई देते हैं। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हूं। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।
