अमरवाड़ा:सिंगोड़ी के गुरैया में मिड डे मील का कढ़ी चावल खाने से 20 बच्चों की तबियत बिगड़ी:अस्पताल में एडमिट

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के गुरैया गांव स्थित शासकीय स्कूल में गुरुवार को मिड-डे मील का भोजन खाने के बाद लगभग 20 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों ने भोजन में कढ़ी चावल खाया था, जिसके तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से सभी बीमार बच्चों को सिंगोड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

अमरवाड़ा के बीएमओ ने बताया कि बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया है और सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर है। प्रशासन ने दूषित भोजन के कारणों की जांच शुरू कर दी है