अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध की मौत
अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध की मौत
ख़बर छिंदवाड़ा : देहात थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति कमजोर थी।
जानकारी अनुसार शुक्कू पिता शिवाजी जगदेव 65 साल रिधौरा बैतूल का रहने वाला है। उसकी मानसिक स्थिति कमजोर थी। वह सड़कों पर धूमते रहता था। उसका कोई ठिकाना नहीं था। रात को अज्ञात कारणों के चलते उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची ने उसकी खाना-तलाशी ली। जिसमें जेब से एक कागज मिला है। उसमें उसका नाम और पता लिखा हुआ है। इसी कागज से उसकी पहचान हुई है। पुलिस ने शव को सुरक्षित मरच्युरी में रखवा दिया है। यदि तीन दिन के भीतर उसके परिजन आते है, तो उन्हें शव सौंप दिया जाएगा। तीन दिन के बाद पुलिस नगर निगम की मदद से उसका अंतिक संस्कार करवाएगी।