अज्ञात कारणों के चलते जहर से युवक की मौत
अज्ञात कारणों के चलते जहर से युवक की मौत
ख़बर छिंदवाड़ा:मोहखेड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने जहर सेवन के बाद इलाज के दौरान रात 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह राजमिस्त्री का काम करता था।
जानकारी अनुसार आकाश पिता मचरू कहार उम्र 31 साल गोरेघाट का रहने वाला है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार की दोपहर वह काम करने गया था। शाम को 7 बजे काम करने के बाद घर आ गया। इसके बाद उसने खाना खाया। खाना खाने के बाद उसे उल्टियां होने लगी। उसकी हालत गंभीर होते चली गई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान रात 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस उसके जहर सेवन के कारणों का पता कर रही है। उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।