सिम नेटवर्क पर आ रहा नया नियम ख़राब नेटवर्क की होगी छुट्टी जानें TRAI के नियम

सिम नेटवर्क पर आ रहा नया नियम ख़राब नेटवर्क की होगी छुट्टी जानें TRAI के नियम

अक्टूबर से ट्राई नया नियम ला रहा है जिसमे आप को होने वाले कॉल ड्रॉप, कमजोर नेटवर्क से निजात मिल सकती है।कारण है TRAI का नया नियम जिसके कारण Airtel, Jio,या VI, BSNL का नेटवर्क अब इन्हें नेटवर्क अगर कमजोर है या शानदार की जानकारी वेबसाइट पर साझा करनी होगी।

आपको बताए कि आज मोबाइल नेटवर्क 2G से शुरू होकर 5G तक पहुँच गया है अगले कुछ सालों में यह मामला 6G तक पहुंच जाएगा क्योंकि तैयारी ज़ोरोपर है कुछ ही दिनों में 6G दस्तक दे देगा।मानो मोबाइल इंटरनेट की स्पीड दिन प्रतिदिन अपने रफ़्तार से चल रही है मगर अभी तक इन नेटवर्क की रफ़्तार के लिए किसी प्रकार का नेटवर्क मीटर नहीं था जिससे यह पता लगाया जा सके की आप जिस नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे है वह आपको कितनी स्पीड दे रहा है।जिसकी जानकारी साझा नहीं की जाती थी पर अब इस पर TRAI नया नियम 1अक्टूबर से ला रहा है जिसके तहत नेटवर्क कंपनी को अब अपनी स्पीड की जानकारी साझा करनी होगी।

इस नियम से अब नेटवर्क से आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी और नेटवर्क कम्पनी अपने किए गए दावे से अब मुकर नहीं सकती जो दावा कंपनी करती है।