राष्ट्रीय गणित दिवस पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को किया गया याद
राष्ट्रीय गणित दिवस पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को किया गया याद
कल्पना शक्ति मजबूत होना चाहिए- डॉ.दुर्गेश ठाकुर
ख़बर छिन्दवाड़ा:बिछुआ शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में 22 दिसंबर को श्रीनिवास रामानुजन के137वी जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया,जिसका मुख्य विषय “हमारे दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता एवं महत्व” रहा। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.एसी सी.लांबा,डॉ.विनोद माहुर पवार,डॉ.जगदीश पहाड़े एवं डॉ.दुर्गेश ठाकुर पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय छिंदवाड़ा से पधारे एवं शासकीय राजमाता कन्या महाविद्यालय से डॉ.पंकज पाठक उपस्थित हुए। आयोजन में सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजन वंदन किया गया इसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.पी.यादव द्वारा स्वागत भाषण दिया गया कार्यक्रम संयोजक डॉ.विपिन मोखालगाय ने कार्यक्रम की रूपरेखा और रामानुजन के जीवन पर संक्षिप्त परिचय एवं जीवन में गणित के महत्व के बारे में बताया। आयोजन में मुख्य वक्ता डॉ.जगदीश पहाड़े ने गणित की जीवन में उपयोगिता एवं आर्किमिडीज प्रॉपर्टीज के बारे में विस्तार से बताया दूसरे मुख्य वक्ता डॉ. दुर्गेश ठाकुर ने गणित एवं अध्यात्म पर चर्चा की तथा उन्होंने कहा कि व्यक्ति की कल्पना शक्ति मजबूत होना चाहिए डॉ.पंकज पाठक ने रामानुजन का जीवन परिचय बताया तथा आर्यभट्ट शकुंतला देवी और अन्य गणितज्ञों पर चर्चा की डॉ. विनोद माहुलपवार सर ने सांख्यिकी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। आयोजन मे छात्र-छात्राओं के लिए भाषण चित्रकला एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मनीता कौर विरदी सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र द्वारा एवं आभार प्रदर्शन डॉ.नवीन कुमार चौरसिया प्राणीशास्त्र द्वारा किया गया। मनीष पटेल,भोजराज झारबडे द्वारा सहयोग प्रदान किया गया कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
