मध्य प्रदेश के साथ छिन्दवाड़ा के जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल

मध्य प्रदेश के साथ छिन्दवाड़ा के जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल

कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन आंदोलन जारी है।जूनियर डॉक्टर्स के प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने बताया कि यह हड़ताल प्रदेश स्तरीय है। इसमें प्रदेशभर से करीब 3 हजार डॉक्टर शामिल हो रहे हैं।इस हड़ताल में जिला छिन्दवाड़ा के जूनियर डाक्टरों ने भी हड़ताल रखी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल से निपटने के लिए डॉक्टर्स की छुट्टी निरस्त कर दी गई है जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर हड़ताल का असर ना हो पाए और मरीजों को किसी प्रकार की तकलीफ का सामना ना करना पड़े।

जूनियर डाक्टरों की क्या है माँग सेंट्रल डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है। इसे लेकर जीएमसी डीन को हड़ताल संबंधी लेटर दिया है। हड़ताल के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं दी जाएगी।