प्रज्ञा और रिया के बीच होगा क्यूट मोमेंट
कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि रणबीर और प्राची एक-दूसरे से रोमांस करते हैं और रिया के कारण यहां लव ट्रायऐंगल बनता है। अब इन लोगों का रोमांस देखना दिलचस्प होगा। दूसरी तरफ रिया और प्रज्ञा की रिलेशनशिप भी इंटेंस मोड़ लेती है।
आने वाले एपिसोड के प्रोमो में रिया और प्रज्ञा के बीच मां-बेटी का एक क्यूट मोमेंट आता है। जबसे प्रज्ञा ने रिया को पुलिस से बचाया है तभी से वह प्रज्ञा का काफी सम्मान करने लगी है। वह अभी भी प्राची से नफरत करती है क्योंकि प्राची अभि को तो पसंद करती है लेकिन रिया को पसंद नहीं करती है।
प्रज्ञा रिया की तारीफ करती है और उसे गुड़िया जैसी बताती है। रिया इस बात को सुनकर इमोशनल हो जाती है और प्रज्ञा को गले लगा लेती है। इस सारी घटना को मीरा छिपकर देखती है और उसके चेहरे पर स्माइल आ जाती है। अब देखना है कि इस बारे में अभि को पता चलेगा या नहीं।