डी.सी. से बोले MLA ‘दफ्तर तेरे बाप का है’;FIR दर्ज

 
बटाला

 बटाला पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट के घटनास्थल का जायजा करने गए लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा डीसी से बदतमीजी करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।  बैंस पर डी.सी. से दुर्व्यवहार तथा सरकारी  काम में बाधा डालने को लेकर पंजाब पुलिस ने एस.डी.एम. की शिकायत पर उक्त मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब सरकार के गृह विभाग के वक्ता की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बैंस पर धारा 186 , 353, 451, 147 , 177,505 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।आपको बता दें की लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान बैंस गुरदासपुर के डी.सी. से उलझने के कारण सुर्खियों में थे। उनके खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा खोलते हुए मामला दर्ज करने की मांग की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *