जम्मू-कश्मीर:पी.एम मोदी ने सोनमर्ग Z मोड़ सुरंग राष्ट्र को किया समर्पित किया जानें इसका महत्व
जम्मू-कश्मीर:पी.एम मोदी ने सोनमर्ग Z मोड़ सुरंग राष्ट्र को किया समर्पित किया जानें इसका महत्व
ख़बर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में जेड मोड़ टनल का उद्घाटन किया। श्रीनगर-लेह हाइवे NH-1 पर बनी 6.4 किलोमीटर लंबी डबल लेन टनल श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी। बर्फबारी की वजह से यह हाइवे 6 महीने बंद रहता है। टनल बनने से लोगों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी।
टूरिज्म के अलावा देश की सुरक्षा के लिए भी यह प्रोजेक्ट अहम है। इससे लद्दाख तक सेना की पहुंच आसान होगी। यानी बर्फबारी के समय जो सामान सेना को पहले परेशानी होती थी अब नहीं होगी।
ये सुरंगें भारत के रक्षा ढांचे को मजबूत करेंगी, जिससे कारगिल और लद्दाख सेक्टरों में सैन्य आवाजाही और रसद के लिए साल भर पहुंच सुनिश्चित होगी।नागरिकों के लिए, सुरंग से पर्यटन को बढ़ावा मिलने, व्यापार को सुविधाजनक बनाने और स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा तक पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है।
जेड मोड़ टनल 2700 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। इसका निर्माण 2018 में शुरू हुआ था।
