केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैशन शो में रैंप पर बिखेरा जलवा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैशन शो में रैंप पर बिखेरा जलवा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हाल ही में एक फैशन शो में रैंप वॉक करते नजर आए। राजनीति से हटकर  उनका ये अलग अंदाज देखकर सभी चोक गए

उन्होंने सिल्क कोट और गले में लाल मफलर पहने ग्वालियर के महाराजा का जलवा देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह मौका था अष्टलक्ष्मी महोत्सव के कार्यक्रम का जो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस महोत्सव में फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में ग्वालियर के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रैंप वॉक करते नजर आए। जैसे ही सिंधिया का रैंप वॉक करता वीडियो वायरल हुआ तो उनके फैंस खुश हो गए।

फैशन शो में रैंप पर चले ज्योतिरादित्य सिंधिया इतने उत्साहित दिखे कि उन्होंने अपना अनुभव  को सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी शेयर किया। उन्होने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘वास्तव में यह संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव है

पूर्वोत्तर भारत की जीवंत शैलियों को प्रदर्शित करने वाले फैशन शो में एक अद्भुत समय बिताया! प्रत्येक राज्य को प्रतिभाशाली कलाकारों और मॉडलों द्वारा खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया था। अपने सहयोगी सुकांत मजूमदार के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’