उद्योग जगत के ‘रत्न’ रतन टाटा नहीं रहें, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक जताया
उद्योग जगत के ‘रत्न’ रतन टाटा नहीं रहें, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक जताया
भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं। रतन टाटा कई दिनों से बीमार चल रहे थे।मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।उनके निधन ने न केवल भारतीय उद्योग को बल्कि पूरे देश को गहरा सदमा दिया है।रतन टाटा ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के माध्यम से टाटा ग्रुप को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया और भारतीय उद्योग को एक नई दिशा दी।
आपको बता दे कि रतन टाटा, जितने सफल उद्योगपति थे, उतने ही बड़े दानी भी थे।उन्होंने कई मौकों पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद की थी।
राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट करके रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन श्री रतन टाटा जी का निधन उद्योग जगत ही नहीं, अपितु समस्त भारतवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा एवं मानवता के प्रति सदैव समर्पित शख्सियत को खोया है। उनके जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में एक रिक्तता सदैव रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने परमधाम में स्थान देंवे, साथ ही शोकाकुल हर व्यक्ति को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
