PM मोदी को सुरेश रैना ने इस खास अंदाज में दी बधाई

 नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ईस्ट दिल्ली से शानदार जीत दर्ज करने के करीब हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गौतम गंभीर ने पहली बार चुनाव लड़ा और शानदार आगाज किया। गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी से आतिशी और कांग्रेस से अरविंद सिंह लवली ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़े। गंभीर शाम को 5:30 बजे तक 357604 वोटों से आगे हैं। उनके बाद अरविंद सिंह लवली हैं। गंभीर को 54.88 फीसदी वोट मिले हैं।

गंभीर को शाम 5:30 बजे तक 640355 वोट मिल चुके हैं, अरविंद सिंह लवली को 289446 वोट और आतिशी को 204633 वोट मिले हैं। वहीं टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना ने भाजपा की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। रैना ने ट्विटर पर लिखा, 'एक और पारी का शानदार आगाज। इस जीत के लिए आपको बधाई नरेंद्र मोदी।'
 
सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर के फैन्स ने भी उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। गंभीर ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से वो सेना, जवानों और बाकी सामाजिक मुद्दों पर ट्विटर के जरिए अपनी राय रखा करते थे। गौरतलब है कि गंभीर अपनी राष्ट्रवादी छवि के लिए जाने जाते हैं और यही वजह रही कि उन्हें भाजपा से टिकट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *