HAM पार्टी में मचा घमासान, दानिश रिजवान के बाद प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल ने दिया इस्तीफा

 
पटना

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) पार्टी में आपसी झगड़े के बाद घमासान मच गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान और हम प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

दानिश रिजवान ने प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल से कहासुनी होने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने वृषण पटेल पर चंदे के पैसे को लूटने का आरोप लगाया है। दानिश रिजवान के इस फैसले के बाद पार्टी के वृषण पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनावों से पहले इस प्रकार पार्टी मेें टूट जीतनराम मांझी के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। गौरतलब है कि दानिश रिजवान ने तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में हुई कांग्रेस की रैली को भी फ्लॉप करार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *