Google का 21वां हैप्पी बर्थडे आज, बनाया खास Doodle

 
नई दिल्ली

सर्च इंजन Google आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने एक खास Doodle बनाया है। डूडल में 27 सितंबर 1998 की तारीख के साथ एक डेस्कटॉप कंप्यूटर को दिखाया गया है। कंप्यूटर की स्क्रीन पर पुराने लोगो के साथ गूगल का सर्च का पेज दिख रहा है। गूगल की स्थापना साल 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की।

बैकरब था पहला नाम
गूगल को ऑफिशली लॉन्च करने से पहले इन पेज और ब्रिन ने इसका नाम 'Backrub' रखा था, लेकिन बाद में इसे गूगल कर दिया गया था। जिस वक्त वर्ल्ड वाइड वेब जब अपने शुरुआती दौर में था तब इन दोनों छात्रों ने एक ऐसा सिस्टम बनाने की कल्पना की थी जो दुनियाभर की जानकारी जो सभी के लिए उपलब्ध कराए। उनकी इसी सोच ने गूगल को जन्म दिया।

बदलती रही है जन्मदिन मनाने की तारीख
साल दर साल गूगल का बर्थडे बदलता रहा है। साल 2005 तक गूगल अपना बर्थडे 7 सितंबर को मनाता था। इसके कुछ साल बाद कंपनी ने अपना बर्थडे 8 सितंबर और 26 सितंबर को मनाया और हाल में इसे 27 सितंबर कर दिया गया है।

1998 में बनाया पहला डूडल
गूगल ने डूडल बनाने की शुरुआत साल 1998 से ही कर दी थी। कंपनी ने पहला डूडल बर्निंग मैन फेस्टिवल के सम्मान में बनाया था। पहला डूडल बनाने के बाद गूगल ने इसे एक परंपरा बना दी। आज गूगल हर खास मौके को डूडल के जरिए सेलिब्रेड करता है। इतना ही नहीं, गूगल ने डूडल बनाने के लिए एक खास टीम को भी तैनात कर रखा है जो केवल इसी काम को करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *