BJP की सदस्यता लेने के बाद सपना चौधरी का केजरीवाल पर हमला

नई दिल्ली 
सपना चौधरी ने सोमवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित हो कर भाजपा में आई हूं। नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुएसपना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है।

अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए सपना चौधरी ने कहा कि जो व्यक्ति किसी का सम्मान नहीं कर सकता है, वह जनता के हित में क्या काम करेगा, हर व्यक्ति का आत्म सम्मान है और उसे अपमानित करने का अधिकार किसी को नहीं है। केजरीवाल से दिल्ली की जनता को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने दिल्ली में जनता के लिए कोई काम नहीं किया। 

 
पार्टी कहेगी तो लड़ूंगी चुनाव : दिल्ली से चुनाव लड़ने के जवाब पर सपना चौधरी ने कहा कि मैं पार्टी में शामिल हो गई हूं। आगे पार्टी जो आदेश देगी, वही काम करूंगी। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं तोड़ दी हैं। 

आपको बता दें कि सपना चौधरी ने सात जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ हर्षवर्धन और विजय गोयल समेल कई नेता मौजूद रहे। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडीयम में दिल्ली भाजपा सदस्यता अभियान 2019 का शुभारंभ करते हुए सपना चौधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *