67 नए मरीज मिले 33 इब्राहिमगंज में, एक की मौत

भोपाल। राजधानी में आज 67 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा खतरा हनुमानगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज में बढ़ा है। यहां एक साथ 33 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सिर्फ दो मरीज 60-70 साल के हैं। बाकी मरीज 10 से 50  साल से कम उम्र के हैं। बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां के मरीजों को हॉस्पिटल में शिफ्ट करने में जुटी हुर्इं हैं। आधा दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही मारवाड़ी रोड में विक्टोरिया स्कूल के पास 4 और 25 वीं बटालियन में दो मरीज मिले हैं। वहीं, हमीदिया अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
प्रदेश
संक्रमित    14349
कुल मौतें     594
स्वस्थ हुए     11126
एक्टिव केस    2629
भोपाल
 संक्रमित    3097
कुल मौतें     106
स्वस्थ हुए     2401
एक्टिव केस    590

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *