30 जून मंगलवार आज का राशिफल

मेष:

आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग बन रहे हैं। मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज मनोरंजन एवं आनंददायक दिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा। भाग्य 85% साथ देगा।
वृषभ:

आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
मिथुन:

आज साहित्य एवं कला में आपकी रूचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी। भाग्य 84% साथ देगा।
कर्क:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा, संयमपूर्वक कार्य करें। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। भाग्य 67% साथ देगा।
सिंह:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है। भाग्य 90% साथ देगा।
कन्या:

ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माताा-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है। भाग्य 65% साथ देगा।
तुला:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी हैं। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा। भाग्य 87% साथ देगा।
वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
धनु:

आज आपका दिन बहुत लाभदायी और शुभकारक है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। आज पूर्णतः लाभदायक दिन रहेगा। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। भाग्य 85% साथ देगा।
मकर:

आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य 88% साथ देगा।

कुंभ:

आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। भाग्य 85% साथ देगा।
मीन:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। घर एवं बाहर दोनों जगह सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थितियां आपका इंतजार कर रही हैं, संयम से कार्य करने का प्रयास करें। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। खानपान पर संयम बरतें। भाग्य 75% साथ देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *