3 जनवरी शुक्रवार राशिफल

मेष:

मेष राशि से 12वें स्थान में चंद्रमा का संचार अनुकूल नहीं है। आज मानसिक तनाव बना रहेगा। काम का दबाब रहेगा लेकिन थकान और आलस की वजह से काम बाधित होगा। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। कहीं बजट से ज्यादा खर्च ना हो जाए, ध्यान रखें। यात्रा में सावधानी जरूरी है। बहुत जरूरी ना हो तो पूर्व नियोजित यात्रा टाल देना चाहिए। भाग्य 51 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:

राशि से ग्यारहवें घर में चंद्रमा का संचार आपके लिए उत्साहवर्धक है। मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। लोगों के साथ अपना व्यवहार जैसा रखेंगे उसी अनुरूप आपको भी व्यवहार प्राप्त होगा, इसलिए प्रेम और सद्भाव से काम लें। कार्यक्षेत्र में रोमांचक अनुभव होगा। पारिवारिक जीवन में रोमांस और आनंद की अनुभूति होगी। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:

आज आपके सितारे आपको कई चीजों की ओर ध्यान ले जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तकनीकी विषयों में आपका रुझान बढ़ेगा, कुछ नया जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। कोई शुभ काम आपके हाथों हो सकता है। भाग्य का सहयोग मिलेगा, किया गया प्रयास सफल होगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

राशि स्वामी चंद्रमा 9 स्थान में संचार करते हुए शुभ लाभ का संकेत दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र एवं व्यापार में प्रगति होगी। किसी सहकर्मी और मित्र का सहयोग आनंदित करेगा। भाग्य का साथ मिल रहा है इसलिए अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। पिता और वरिष्ठजनों की कृपा रहेगी। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:

अष्टमस्थ चंद्रमा मन को विचलित करेगा। पारिवारिक जीवन में आपके क्रोध और अटपटे बोल की वजह से विवाद हो सकता है, वाणी पर काबू रखना आपके हित में रहेगा। धन निवेश करने से पहले गंभीरता से विचार करें। बड़े निर्णय और फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। भाग्य 48 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:

राशि से सातवें घर में चंद्रमा का संचार पारिवारिक जीवन में स्नेह और आपसी तालमेल को बढाएगा। समय पर सही निर्णय लेकर लाभ उठा सकते हैं। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में धन का अच्छा आगमन रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:

चंद्रमा राशि से छठे स्थान में गोचर करते हुए आपकी सेहत को नासाज बना रहा है। मन चिड़चिड़ा रहेगा। सर्दी-जुकाम से परेशान हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपनी योग्यता और क्षमता से तारीफ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव के बावजूद आप बेहतर कर पाएंगे। मन पर काबू रखें, खर्च करवा सकता है। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:

पंचमस्थ चंद्रमा आज प्यार और रिलेशनशिप में अनुकूलता प्रदान कर रहा है। आपके संबंध बेहतर होंगे। बीते दिनों की अपेक्षा आप अधिक शांति और सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में किस्मत साथ दे रही है, कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

खान-पान और सेहत का ध्यान रखना होगा। कफ जनित समस्या से तकलीफ हो सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। बेहतर होगा कि आज किसी के साथ विवादित विषयों में ना उलझें। संचित धन खर्च ना हो इसका ध्यान रखें। भगवान विष्णु संग देवी लक्ष्मी की पूजा करें। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।
मकर:

आत्मबल और साहस से आप आज जोखिम वाले काम भी कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। करोबारी हैं तो रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा अच्छा रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साहजनक रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। अहंकार हावी ना हो इसका ध्यान रखना होगा। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:

राशि के दूसरे घर में चंद्रमा का गोचर जमा धन बढ़ाने का अवसर दे रहा है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। व्यापारीगण दिन के पहले भाग में ही लाभ पाकर उत्साहित हो जाएंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

आपकी राशि में स्थित चंद्रमा आपको उलझनों से निकलकर सही निर्णय लेने में सहयोग करेगा। मन पर छाए हुए आलस का त्याग कर सकें तो आज का दिन आपके लिए हर तरह से लाभप्रद रहेगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। धर्म-कर्म के काम करेंगे। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *