20 जून शनिवार आज का राशिफल

मेष:

आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:

आज आपके दिन की शुरुआत अनुकूलता के साथ होगी। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। किसी भी प्रकार के अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। हालांकि संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से मन में हर्ष रहेगा और परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज भाग्‍य 69 फीसदी साथ देगा।
कर्क:

आज का दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग हैं। कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। प्रिय व्‍यक्तियों से भेंट होने से मन खुश रहेगा और मन में सुकून रहेगा। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। आज आपको पैसों के मामले में भी सावधानी रखनी चाहिए। किसी भी प्रकार की डील करने से पहले सारे कागत जांच लें, नहीं तो आपको धोखा हो सकता है। पैसे किसी को न दें, नहीं तो वापस नहीं मिलेंगे। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
धनु:

आज आपके लिए उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, शत्रु पराजित होंगे। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आज शाम को आपके मन में धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
मकर:

आज मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त होगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। शाम को आपके घर अतिथियों का आगमन हो सकता है। चायपानी के लिए तैयार रहें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। वरना किसी के साथ आपकी लड़ाई हो सकती है। जो कि काफी लंबी चल सकती है। आपके लिए एक विवाद खड़ा हो सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें। आज भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।
मीन:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आज आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत की अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रर पर जाने की योजना बन सकती है और मित्रों के साथ बैठकर मन की बात करेंगे। आज आपके दांपत्‍य जीवन में भी सुख की प्राप्ति होगी। मन की इच्‍छाएं पूर्ण होने से प्रसन्‍नता रहेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *