19 साल की लडक़ी रात में हो गई गर्भवती, सुबह देखा बेबी बंप, फिर जो हुआ…

आमतौर पर देखा जाता है कि जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसका बेबी बंप नजर आता है। महिला गर्भवती होते ही उसमें कई लक्षण जैसे की बार-बार उल्टी आना, पीरियड्स का समय पर नही आना आदि नजर आने लगते है। लेकिन हाल ही में एक लडक़ी के अचानक मां बनने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सब लोग हैरान हैं। 

एक 19 साल की लडक़ी रात में गर्भवती हुई और सुबह एक बच्चे को जन्म दिया। ये सुनकर आपको विश्वास नही होगा लेकिन यही सच है। जिस लडक़ी के साथ ऐसा हुआ है वो खुद ही हैरान है। उसे समझ में ही नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो गया। ये मामला ब्रिटेन का है। 

यहां रहनेवाली 19 वर्षीय एम्मलुइस लेगेट जब सोई तब बिलकुल नॉर्मल थीं, लेकिन जब सोकर उठी तो अचानक उसका बेबी बंप निकला हुआ था। निकला हुआ पेट देखकर वो हैरान रह गई।

इस बारे में लडक़ी ने जब अपनी मां और दादी को बताया तो उन्होंने बताया कि वो प्रेगनेंट है। लेगेट को उसके परिवार वाले अस्पताल ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया।

बच्चे को जन्म देने केबाद भी लेगेट को यकीन नहीं हुआ कि अचानक उनके साथ ये सब कैसे हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ महीनों से उन्हें पीरियड्स नहीं आ रहे थे। 

उन्हें लगा कि शायद कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की वजह से पीरियड्स बंद हो गए होंगे। हैरानी की बात ये है कि उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले कोई भी लक्षण नहीं आए।

नौ महीने से लेगेट एक सामान्य लडक़ी की तरह जिंदगी जी रही थीं। उनका पेट भी नहीं निकला था। इसलिए उन्होंने कभी भी अपना प्रेगनेंसी टेस्ट भी नहीं करवाया। 

लेगेट की प्रेगनेंसी के बारे में डॉक्टर्स ने बताया कि उनका बेबी बंप इसलिए नहीं आया क्योंकि बच्चा उनके लोअर बैक में पल रहा था। डॉक्टर्स ने इसे नार्मल बताया। फिलहाल बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *