13, 15 साल की किशोरियों का बलात्कार करता था ये ड्रग तस्कर, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मैक्सिको

मैक्सिको के खूंखार ड्रग तस्कर के बारे में अमेरिकी पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कुख्यात ड्रग तस्कर गूजमैन एल चापो का लंबे समय तक दाहिना हाथ रहे एक एलेक्स सिफ्यून्टेस ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि एक महिला गूजमैन को लड़कियों की तस्वीरें भेजती थी और इन तस्वीरों को देखकर वह लड़कियां पसंद करता था। वह 13 साल तक की बेहद कम उम्र की किशोरियों को पसंद करता था। इसके लिए वह 5000 डॉलर प्रति लड़की के हिसाब से फीस देता था। यानी एक लड़की के लिए करीब साढ़े तीन लाख रुपए खर्च करता था।

गूजमैन के सहयोगी ने अपने आका और कुख्यात ड्रग तस्कर के बारे में जो खुलासा उसे पुलिस ने सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया है।

एलेक्स सिफ्यून्टेस ने पुलिस को बताया कि उसने भी 15 साल की लड़कियों के साथ संबंध बनाने की सेवा 3 -4 बार ली थी। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि आरोपी एलेक्स ने खुद कई बार किशोर लड़कियों की सेवा ली है। अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी ने 13 साल तक की कम उम्र की लड़कियों के साथ संबंध बनाया है।

रिपोर्ट में सामने आया है कि ड्रग तस्करी करने वाले गैंग का पूर्व लीडर जिसकी उम्र 61 साल है, वह किशोरियों को कोई नशीला पदार्थ खिला देता था और फिर उनका बलात्कार करता था। इस काम में एलेक्स उसकी मदद करता था।

हालांकि 2007 -2008  के दौरान अदालत में जब गूजमैन के खिलाफ ट्रायल चल रहा था जब एलेक्स ने ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं किया था। वहीं गूजमैन एल चापो के वकील ने जांच एजेंसी के अधिकारियों को ई मेल पर दिए जवाब में ऐसे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने लिखा है कि एलेक्स के आरोप मनगढ़ंत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *