04जुलाई शनिवार आज का राशिफल

मेष:

इस वक्त आपके स्वास्थ्य और मानसिक धरातल में बहुत सुधार हो रहा है। कुछ कर गुजरने के लिए वे सभी हुनर काफी हैं, जिनकी आपको जानकारी है। रही बात फायदे की वह भी अपने समय पर ही होगा, हां कठोर परिश्रम करना जरूरी है। अगर कुछ विलंब हो भी रहा है तो उसकी चिंता नहीं करें एक दो दिन बाद हालात सुधरते हुए नजर आएंगे। भाग्य 86% साथ देगा।
वृषभ:

इस वक्त आपकी दूरदर्शिता का असर आपके कामकाज पर हो रहा है। आजीविका के क्षेत्र में आपके अनुभव को दूसरे लोग भी भांपने लगे हैं। हो सकता है किसी राइवल फर्म से आपको बुलावा आ सकता है। किसी की आलोचना पर ध्यान ना देकर अपने काम पर फोकस करें, लाभ होगा। मेहनत के बाद सफलता और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाग्य 82% साथ देगा।
मिथुन:

आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा और इसके चलते आपका स्वास्थ्य बेहतर होता जाएगा। यदि आपका धन किसी योजना या सही इन्वेस्टमेंट पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है। वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर वह है। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। भाग्य 80% साथ देगा।

कर्क:

अब आपके लिए परिस्थितियां कुछ नया मोड ले रही हैं। आपके सभी अवरूद्ध लाभ भी हाथ में आने वाले हैं। यदि आप किसी करियर से संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो उसके लिए सभी पक्ष विपक्ष का विचार कर लें। सुबह से ही आपके अंदर ऊर्जा रहेगी, जो आपको कार्यक्षेत्र में लाभ देगी। भाग्य 87% साथ देगा।
सिंह:

किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए अभी समय अच्छा है। अगर इन्वेस्टमेंट या जमीन-जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर आगे की चर्चा करें। इस प्रकार के जोखिम में कुछ खोना भी पड़ सकता है। बिना कुछ खोए पाना भी मुश्किल है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। धीरे-धीरे सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। भाग्य 88% साथ देगा।
कन्या:

इस वक्त आपको अपने रूटीन लाइफ में बदलाव के लिए कहीं छुट्टी या पर्यटन का आयोजन करना होगा। यदि आपके पास समय की कमी है तो आप अपने अधूरे काम पूरे करने की सोचें। कार्यक्रम में परिवर्तन करना ठीक नहीं होगा। कोई जरूरी मीटिंग्स या सेमीनार भी इस बीच आ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्य 80% साथ देगा।
तुला:

इस वक्त आपका पारिवारिक वातावरण अच्छा चल रहा है। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी खत्म हो गया है। रही बात आपके कार्यस्थल की कुछ और पैसा इनवेस्ट करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती है और बेहतर लाभ हो सकता है। सरकारी कार्य बिना किसी परेशानी के खत्म होंगे, जिससे आपको लाभ होगा। भाग्य 85% साथ देगा।
वृश्चिक:

आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय आज सार्थक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी के द्वारा किया गया परोपकार आपके लिए वरदान सिद्ध हो सकता है। चलते फिरते समय कुछ सावधानी जरूरी है। महत्वपूर्ण सामान की भी रक्षा करनी होगी। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। भाग्य 88% साथ देगा।
धनु:

आपके घर परिवार में इस वक्त कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने वाले हैं। दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना बन रही है। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात आज हो सकती है। घर में आदर सत्कार का सामान तैयार होगा और साज सज्जा तथा साफ सफाई का भी ध्यान रखना होगा। शेयर में इस समय निवेश करने पर लाभ होगा। भाग्य 82% साथ देगा।
मकर:

काफी समय से किसी मित्र के साथ पैदा हुए तनाव आज सुलह सफाई के स्तर पर आकर खत्म हो जाएगा। इससे आपको जहां राहत मिलेगी वहां एक उपयोगी व्यक्ति के पुनः आपके जीवन में लौट आने का हर्ष भी होगा। राजकीय मदद मिलेगी और अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जहां तक हो सके आप अपने स्तर पर उससे माफी भी मांग सकते हैं। भाग्य 85% साथ देगा।
कुंभ:

इन दिनों कुछ रंगीन मिजाज लोगों के साथ आपका उठना बैठना चल रहा है। लेकिन इस प्रकार संगत के लिए पहले आपको अपने मान सम्मान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक बार जैसी धारणा आपके पीछे बन जाती है वही रहती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। साथ ही अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूर ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70% साथ देगा।
मीन:

किसी मानसिक भ्रम या भय के कारण आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। काम में अरूचि रहेगी। आवागमन में दिक्कत हो सकती है। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। सुधार इतनी जल्दी नहीं होगा। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी। फिर भी अपने को संतुलित करने में देर नहीं करें। भाग्य 75% साथ देगा।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *