03जुलाई शुक्रवार आज का राशिफल

मेष:

नियति आज आप पर मेहरबान है, भाग्य आपका प्रबल है, भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना हो सकता है। आज कार्यस्थल में साथियों का और घर में अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज धन और निवेश के मामले में भी आपको खास लाभ होने की उम्‍मीद है। आज भाग्‍य 80 फीसदी आपके साथ है।
वृषभ:

आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं और साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। जायदाद के बारे में किसी कागज पर हस्‍ताक्षर करने से पहले जांच लें। किसी से कोई डील करने से पहले उसके सभी पहलुओं को देख लें। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकारी है। मन आपका प्रसन्‍न रहेगा। आज कोई खोई हुई चीज वापस मिलने से खुशी होगी। दोस्‍तों के घर आने से आपके मन में प्रसन्‍नता और हल्‍कापन रहेगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:

आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी अपने से सरप्राइज भी मिल सकता है जो कि आपको खुशी देगा। कोई पुराने बंद पड़े प्रॉजेक्‍ट के फिर से शुरू होने की बात चल सकती है। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा और कार्य में मन लगेगा। आज आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। दांपत्‍य जीवन में मिठास बढ़ेगी और संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज मुलाकात किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से हो सकती है। अतः सचेत रहें, वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। आज आपसे किसी बात पर बहस होने से मन में खिन्‍नता हो सकती है। किसी अपने की बात से आज आपको ठेस पहुंच सकती है। कोई काम भी आज आपका बिगड़ सकता है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। अगर आप काफी समय से किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज उस पर बात फाइनल हो सकती है। मगर एक बार सही प्रकार से जांच लें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:

ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे चरम पर हैं। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में धन लगाना लाभदायक होगा। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। पार्टनर से सपॉर्ट मिलेगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
धनु:

आज आप अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए पूरी तरीके से तत्पर हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनन्द में वृद्धि के साथ ही रोग से मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। आज आपको जो भी मिलेगा, वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा। किसी की मदद को भी आज आगे रहेंगे। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
मकर:

आज आप कुछ नया करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिन्ता और अशान्ति का माहौल परेशान कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि जीवन जैसा चल रहा है चलने दें। कोई भी नया काम करने से बचें। यह समय सही नहीं है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता, मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी। जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। आज आप किसी रुकी हुई योजना को फिर से चालू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आपके परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मीन:

आज कार्य की प्रबलता रहेगी और आपका पूरा दिन व्‍यस्‍त रहेगा। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है, किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। आज आप बढ़ते खर्च को भी नियंत्रित करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्‍तों के सपॉर्ट से किसी बड़े प्रॉजेक्‍ट को पूरा कर सकते हैं। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *