हर घर में बिजली पहुंचने से लालटेन की जरुरत खत्म: नीतीश कुमार

 पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि पति-पत्नी को 15 साल तक मौका मिला। उस समय सूबे में बिजली की खपत महज 700 मेगावाट थी। अब 5200 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। हर घर में बिजली पहुंचने से अब लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से हाथ उठवाकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का भरोसा भी लिया। 

सीएम ने कहा कि जो महिलाएं उपेक्षित थीं घर के अंदर बंद थीं उनके उत्थान के लिए कई काम हुए हैं। पंचायतीराज में 50 फीसदी आरक्षण देनेवाला पहला राज्य बिहार है। आज 1000 से अधिक महिलायें जनप्रतिनिधि बनकर विकास कार्य में लगी हुई हैं। 1000 परिवार जीविका से जुड़ी हैं। विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल, सुल्तानगंज में पुल का निर्माण विकास का अध्याय खोल रहा है। हम इस इलाके को जानते हैं। यहां से गुजरते हैं तो चर्चा करते हैं। चुनाव ले बाद आएंगे तो बचा हुआ काम पूरा करेंगे। सभा को पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने किशनगंज की जनता की गंगा यमुनी तहजीब की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *