हरियाणा: प्यार में लोन लेकर सहेली ने लिंग बदलवाया और फिर की शादी

भिवानी
प्यार में आपने लोगों को क्या कुछ करते नहीं देखा होगा, लेकिन हरियाणा के भिवानी में एक लड़की ने अपनी बचपन की सहेली के प्यार में जो किया वह हैरान करने वाला है। दोनों ने कुछ दिन पहले ही 7 फेरे लिए हैं और इसके लिए इनमें से एक लड़की ने अपना लिंग परिवर्तन कराया है।

 

हरियाणा के चरखी दादरी में बचपन से साथ पढ़ने वाली सहेली से शादी करने के लिए लड़की ने लिंग परिवर्तन करा लिया। इसके लिए लोन तक लिया। दो महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी, लेकिन मामला अब सामने आया। शादी करने के बाद दोनों घर पहुंचे।

लड़की से लड़का बनने वाली के परिजन तो मान लगए, लेकिन लड़की के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी है। उन्होंने दोनों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया। अब 'पति' ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पत्नी से मिलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी है। सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत में युवक ने ससुरालियों पर पत्नी से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *