सूरज के तेवर तीखे, 72 घंटों में और चढ़ेगा पारा
भोपाल
राजधानी में अब सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने अब शहर में उमस और बैचेनी में और इजाफा कर दिया है। अगले 72 घंटों में शहर के तापमान में दो से तीन डिग्री तक इजाफा होने के आसार हैं। इस कारण यहां लू का दायरा बढ़ेगा। आज सुबह मौसम विभाग ने सुबह 8.30 बजे शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया जो 43 डिग्री के पा र जा सकता है। तापमान बढ़ने से बैचने की उमस की दिक्कतें बढ़ रही हैं।
गुजरात और अरब सागर में हवा का अपोजिट चक्रवात बना है। इसके कारण नमी इस तरफ नहीं आ रही है। सूरज की सीधी तीखी किरणों से तापमान में वृद्धि आसमान में बादलों का टोटा। सोलर रेडिएशन तेज होने के कारण टेम्परेचर में वृद्धि हो रही है।