सामने आई प्रियंका-निक की शादी की यह भव्य तस्वीर

इस महीने की शुरुआत में ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरीकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य कार्यक्रम में शादी रचाई थी। इसके बाद उनकी शादी की कई तस्वीरें सामने आईं। प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों में जैसे किसी परीकथा का नजारा दिख रहा था। अब इस शादी की एक और शानदार तस्वीर सामने आई है।

Majestic! This picture from @nickjonas and @priyankachopra’s wedding is absolutely dreamy. pic.twitter.com/SY8Yb8JmEp

— Filmfare (@filmfare) December 29, 2018

प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस के क्रिश्चन वेडिंग सेरिमनी की एक खास तस्वीर सामने आई है। शादी की इस एरियल व्यू में प्रियंका चोपड़ा का शानदार वेल काफी आकर्षक दिख रहा है। बता दें कि प्रियंका के वेडिंग गाउन का वेल 75 फीट का था। इस गाउन को मशहूर डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। देखिए, प्रिंयका और निक की शादी की यह भव्य तस्वीर:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 3 दिसंबर को दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी देने के बाद प्रियंका और निक इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *