साध्वी को लेकर शुरु हुआ नया विवाद, अब उम्र को लेकर उठे सवाल

भोपाल
इन दिनों साध्वी प्रज्ञा की उम्र को लेकर अब नया विवाद छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज वायरल हो रहा है, जिसमें 2016 में मुंबई हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में उन्होंने अपनी उम्र 44 साल बताई गई है। इस लिहाज से 2019  में  उनकी उम्र 47 साल होनी चाहिए, लेकिन शपथ पत्र में उन्होंने 49 साल उम्र बताई है।जबकी कई नेताओं और पत्रकारों का दावा है कि साध्वी का जन्म 1988  में हुआ था। ऐसे मे साध्वी की उम्र को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे है, कि आखिर 3 साल में साध्वी की उम्र  5 साल कैसे बढ़ गई और हकीकत में साध्वी की उम्र कितनी है 47  या फिर 49 ।वही अगर साध्वी का जन्म 1988 का है तो उन्होंने चार साल की उम्र में मस्जिद का ढांचा कैसे तोड़ा।

दरअसल, बीते दिनों साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया था कि वे बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने गई थीं और उन्होंने खुद उस पर चढ़कर उसे तोड़ा था। उन्होंने दावा किया कि 6 दिसंबर 1992 को उन्होंने अयाेध्या में गुंबद पर चढ़कर विवादित ढांचा तोड़ा था।जिसके बाद से ही उनकी उम्र को लेकर सवाल उठने लगे थे।वही कई नेताओं और पत्रकारों ने दावा किया था कि साध्वी प्रज्ञा का जन्म 1988 में हुआ था और इस लिहाज से जब बाबरी ढांचा गिराया गया, तब उनकी उम्र 4 साल रही होगी।जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स नेसवाल उठाना शुरु कर दिय कि बाबरी विध्वंस के वक्त अगर साध्वी प्रज्ञा 4 साल की थीं तो उन्होंने खुद चढ़कर ढांचा कैसे गिराया?

अभी ये मामला ठंडा हुआ ही नही था कि अब नामांकन फॉर्म के आधार पर उनकी उम्र को लेकर फिर विवाद शुरु हो गया । सोमवार को आयोग को जमा किए गए नामांकन फॉर्म में साध्वी ने अपनी उम्र 49 साल बताई है, जबकी सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज वायरल हो रहा है जिसमें  2016 में मुंबई हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में उन्होंने अपनी उम्र 44 साल(1992  का जन्म) बताई गई है। इस लिहाज से आज की तारीख में उनकी उम्र 47 साल होनी चाहिए, लेकिन शपथ पत्र में उन्होंने 49 साल उम्र बताई है। नामांकन के हिसाब से  प्रज्ञा ठाकुर का जन्म 1970 में हुआ। एफिडेविट में प्रज्ञा ठाकुर ने बताया है कि उन्होंने 1994 में बीए फाइनल ईयर का कोर्स किया, यानी 1992 के समय वह ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में थी।इसके मतलब ये है कि जब बाबरी मस्जिद तोड़ी गई तो साध्वी की उम्र 22  साल थी।ऐसे में फिर सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर साध्वी की वास्तविक उम्र क्या है 47  या  49 या फिर कुछ और…।इसके साथ जब बाबरी मस्जिद तोड़ी गई तो साध्वी की उम्र चार साल थी या 20 -22  के आस-पास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *