सहरसा में ड्यूटी कर पुलिस लाइन लौट रहे सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, जख्मी

सहरसा 
बदमाशों ने गुरुवार को ड्यूटी कर पुलिस लाइन लौट रहे सिपाही को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुंगेर निवासी सिपाही संतोष कुमार सुमन स्टेडियम में अपनी ड्यूटी समाप्त कर लौट रहा था। इस दौरान जेल गेट समीप उसे पीछे से गोली मारी गई। उसे इलाज के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पर कोसी डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी, एसपी राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी अस्पताल पहुंच कर जख्मी जवान का हालचाल जाना और घटना स्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने बताया कि परिवारिक विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिपाही को गोली मारने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *