समुद्र के बीच फंसा जहाज सुरक्षित नॉर्वे के तट पर पहुंचा

ओस्लो
नॉर्वे के तट के पास समुद्री लहरों में फंसा क्रूज जहाज रविवार को तट पर पहुंच गया। इससे पहले बचाव अभियान के तहत जहाज में फंसे सैकड़ों यात्रियों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान लाया गया था। टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में यह नजर आ रहा है कि यह जहाज शाम करीब सवा 4 बजे टगबोट्स के साथ मोल्डे बंदरगाह पहुंचा।

वाइकिंग स्काई नामक जहाज के इंजनों ने शनिवार दोपहर काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसने संतुलन खो दिया। इसके बाद कैप्टन ने मदद के लिए आपात संदेश भेजा। अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही हेलिकॉप्टर के जरिए लोगों को बाहर निकालने की ठानी। रविवार सुबह तक जहाज के चालक दल के सदस्य उसके 4 में से 3 इंजन चालू करने में कामयाब रहे।

जहाज धीरे-धीरे चलते हुए बंदरगाह तक पहुंचा। पुलिस ने बताया कि जहाज में सवार 1,373 लोगों में से 460 लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाल लिया है। प्रत्येक हेलिकॉप्टर एक बार में 15 से 20 लोगों को ही निकाल सकता है। आपात सेवा के प्रवक्ता पर जेल्ड ने कहा कि रविवार तड़के तक हवाई मार्ग के जरिए लोगों को निकालना जारी था। पुलिस ने बताया कि 17 लोगों को अस्पताल भी ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *